सौरव गांगुली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सौरव गांगुली की बायोपिक में उनके क्रिकेट जीवन का कितना हिस्सा होगा और उनके निजी जीवन के संघर्ष का कितना इस पर अभी साफ साफ फिल्म स्टूडियो ने तो कुछ कहा नहीं है, लेकिन सौरव गांगुली की बायोपिक का एलान होते ही मुंबई फिल्म जगत में हलचल काफी देखी जा रही है। कंपनी ने इस बारे में जारी बयान में कहा, ‘हमें ये एलान करते हुए रोमांच का अनुभव हो रहा है कि दादा सौरव गांगुली की बायोपिक लव फिल्म्स बनाएगा। हम इस जिम्मेदारी को मिलने से गौरवान्वित महसूस करते हैं और एक महान पारी की उम्मीद करते हैं।’