सौंदर्या दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका बचपन दिल्ली के प्रीत विहार में बीता है। वह बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। सौंदर्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'वह दो बार अपने घर से भाग गई थीं क्योंकि उनके पेरेंट्स उनके एक्टिंग में कदम रखने के खिलाफ थे'। फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था।