फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: सलमान खान की फिल्म से पहले दिवाली पर रिलीज हुईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, ताबड़तोड़ कमाई कर किया राज

Sat, 11 Nov 2023 05:16 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'टाइगर 3' पहली फिल्म नहीं है, जो दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इससे पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दिवाली पर रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 6
टाइगर 3, हैप्पी न्यू ईयर, सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म कल यानी कि 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में शुक्रवार के दिन रिलीज होती हैं, लेकिन यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने के कारण रविवार के दिन रिलीज हो रही है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि 'टाइगर 3' पहली फिल्म नहीं है, जो दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इससे पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दिवाली पर रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यवंशी - फोटो : सूर्यवंशी
सूर्यवंशी
जाने-माने निर्माता रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सूर्यवंशी' वर्ष 2021 में दिवाली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की थी। भारत में अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 195 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। 

भाईजान की इन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग में कूटी चांदी
विज्ञापन

3 of 6
हैप्पी न्यू ईयर में किया है काम। - फोटो : social media
हैप्पी न्यू ईयर 
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'हैप्पी न्यू ईयर' भी वर्ष 2014 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने 189 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दीपिका और शाहरुख के अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे। 

'टाइगर 3' से पहले दिवाली पर रिलीज हुईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में

4 of 6
हाउसफुल 4 - फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल 4 
साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनॉन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े सहित कई बड़े कलाकार नजर आए थे। 'हाउसफुल 4' वर्ष 2019 में 25 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन

5 of 6
ए दिल है मुश्किल - फोटो : सोशल मीडिया
ए दिल है मुश्किल 
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर 'ए दिल है मुश्किल' भी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वर्ष साल 2016 में यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृष 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कृष 3
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'कृष 3' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 209 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म 1 नवंबर 2013 को रिलीज हुई थी। 

Tara Sutaria: गलत ब्रांडिंग में फंसी तारा का अब होगा असली धमाका, अफेयर्स से हटकर एक्टिंग पर बात करने की जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें