सूर्यवंशी
- फोटो : ट्विटर
सूर्यवंशी फिल्म ने मुंबई, महाराष्ट्र और गोवा में करीब 4.61 करोड़, दिल्ली और यूपी में 4.56, पंजाब में 1.29, राजस्थान में 1.43, बंगाल में 0.90 आसाम में 0.19, उड़ीसा 0.36 और नेपाल में 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। दो दिन में सूर्यवंशी ने 50.14 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि 26 करोड़ की ओपनिंग के बाद रणवीर सिंह को छोड़कर कोई ओपनिंग रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग मिशन मंगल ने 29 करोड़ दी है तो वहीं रोहित शेट्टी के लिए यह आंकड़ा चेन्नई एक्सप्रेस ने 33 करोड़ का था। वहीं कटरीना कैफ की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म टाइगर जिंदा है 34 करोड़ रुपये रही है। दूसरी तरफ अजय देवगन के लिए सिंघम रिटर्न्स 32 करोड़ के साथ सबसे बड़ी ओपनर बनी थी।