फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Pancholi: किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे सूरज पंचोली, डॉक्यूमेंट्री के प्रति दिखाई दिलचस्पी

Sun, 09 Jul 2023 09:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सूरज पंचोली को इस साल अप्रैल में जिया खान आत्महत्या केस में अदालत ने बरी कर दिया। करीब एक दशक तक चले केस में आए इस फैसले के बाद अब सूरज पूरा ध्यान अपने करियर पर लगा रहे हैं, जो इतने वर्ष प्रभावित रहा। पहले खबरें ऐसी थीं कि सूरज पंचोली सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। अब हाल ही में एक बातचीत में सूरज पंचोली ने खुलासा किया है कि वह कभी किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूरज पंचोली के बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनने को लेकर जब खबर सामने आई थी तो लोगों को इस पर यकीन इसलिए भी हो गया, क्योंकि 2015 में सलमान खान ने ही सूरज पंचोली को फिल्म हीरो में लॉन्च किया था। हालांकि, सूरज पंचोली के बिग बॉस ओटीटी 2 में आने की बात सच साबित नहीं हुई। अब खुद सूरज पंचोली ने इसकी सच्चाई से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन

3 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में सूरज पंचोली ने कहा है कि वह कभी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। एक मीडिया बातचीत के दौरान सूरज पंचोली ने कहा, 'मैं कोई रियलिटी शो नहीं करूंगा। उन्होंने मुझसे इस बारे में संपर्क भी नहीं किया। मैं रियलिटी शो नहीं करूंगा, हालांकि मैं जानता हूं कि इसकी व्यूअरशिप काफी ज्यादा है। लेकिन, मेरी पर्सनैलिटी ऐसी नहीं है।'
Nawazuddin Siddiqui: 'यार सताया हुआ है' के स्टेप्स में नवाजुद्दीन ने जोड़ा अपना स्टाइल, कोरियोग्राफर का खुलासा

4 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
सूरज ने आगे कहा, 'मैं फिल्मों और वेब शो में एक्टिंग पर फोकस करना चाहता हूं। मेरे यात्रा करने पर लगे प्रतिबंधों और मेरे सिर पर लटकी तलवारों की वजह से मैंने अभिनय के काफी मौके गवां दिए'।
Ramayana: 'रामायण' में आलिया भट्ट नहीं होंगी सीता? फिल्म में यह साउथ हसीना बनेगी रणबीर की धर्मपत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : social media
इसके अलावा सूरज ने यह भी कहा कि वह रियलिटी शो नहीं करना चाहते, लेकिन वह डॉक्यूमेंट्री के लिए तैयार हैं, जहां वह अपनी स्टोरी और अपने पक्ष को उजागर कर सकें। एक पुराने इंटरव्यू में सूजर ने कहा था, 'अगर ऐसा होता है, तो मुझे डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनना अच्छा लगेगा, क्योंकि इसके जरिए मैं वह बातें कह सकता हूं जो अभी तक नहीं कही गई हैं'।
Sanjeev Kumar B'day: संजीव कुमार की आंखें भी करती थीं दर्शकों से बात, शोले में 'ठाकुर' की भूमिका ने किया आबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें