संजीव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
संजीव कुमार इंडस्ट्री के उन नायक में से एक थे, जिनकी आंखें भी एक्टिंग किया करती थीं। एक्टर के चेहरे के हाव-भाव और आंखों की भाषा दर्शकों का मन मोह लेती थी। तब संजीव कुमार इकलौते ऐसे सितारे थे, जो हर किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेते थे। संजीव ने फिल्म ‘परिचय’ में जया बच्चन के पिता की भूमिका निभाई तो ‘अनामिका’ में उनके साथ रोमांस फरमाया। वहीं, 'शोले' में वह जया बच्चन के ससुर के किरदार में नजर आए थे। इतना ही नहीं फिल्म ‘नया दिन नई रात' में संजीव ने नौ अलग-अलग किरदार निभाकर हर किसी को दंग कर दिया था।