फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद की मां के नाम पर रखा गया मोगा में सड़क का नाम, अभिनेता ने बताया जिंदगी का सबसे खास पल

Wed, 17 Feb 2021 08:08 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : twitter@SonuSood
अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन में अपने नेक कामों की वजह से चर्चा में रहे। उनके अच्छे कामों की हमेशा तारीफ होती रही है। यही वजह है कि लोग उन्हें ‘मसीहा’ कहकर बुलाने लगे। हाल ही में सोनू सूद अपने गृहनगर पंजाब के मोगा में लोगों की मदद करते भी दिखे। अब अभिनेता ने उस सड़क को दिखाया है जो उनकी स्वर्गीय मां सरोज सूद के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : twitter@SonuSood
सोनू सूद ने देर रात यह वीडियो बनाया है जिसकी वजह से आस-पास सन्नाटा दिख रहा है। वह सड़क के किनारे लगे पट्टी के सामने खड़े होकर कहते हैं कि 'यह मेरे लिए बहुत खास जगह है। मेरी मां प्रोफेसर सरोज सूद के नाम पर इस सड़क का नाम है। मैंने अपनी जिंदगी इस सड़क से गुजरते हुए बिताई है। मेरा घर उस तरफ है और यहां से मैं अपने स्कूल जाता था। मेरे पिताजी यहां से जाते थे। इसी सड़क से मेरी मां गुजरती थीं जब उन्हें कॉलेज जाना होता था।'
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : twitter@SonuSood
'मेरी जिंदगी में यह सड़क मेरे लिए बहुत बहुत खास है। मेरी जिंदगी का स्पेशल पल है। मुझे पता है मेरी मां जहां कहीं भी होगीं उन्हें गर्व होगा। मेरे डैड को इस पर गर्व होगा। शुक्रिया इन सबके लिए। अभी आधी रात है। रात के करीब ढाई बजे। मैं अपने घर वापस जा रहा हूं। शुक्रिया आप सभी का।'  
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते साल दिसंबर महीने में सोनू सूद ने एक तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी थी कि मोगा में उनकी मां के नाम पर सड़क का नाम रखा गया है। उन्होंने लिखा था, 'यह है ... और यह होगा .. मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि। मेरी मां के नाम पर मोगा में एक सड़क... प्रोफेसर सरोज सूद रोड। मेरी सफलता का सही मार्ग। मिस यूं मां।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सूद ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, 'एक दृश्य जो मैंने अपने जीवन में सपना देखा था। आज मेरे गृहनगर मोगा में एक सड़क का नाम मेरी मां के नाम पर रखा गया है- 'प्रोफेसर सरोज सूद रोड'। ये वहीं सड़क है जिस पर उन्होंने सारी जिंदगी यात्रा की। घर से कॉलेज और फिर घर वापस। यह हमेशा मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय होगा। मुझे यकीन है कि मेरी मां और मेरे डैड स्वर्ग से कहीं न कहीं मुस्कुरा रहे होंगे। काश वे इसे देखने के लिए आस-पास होते।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें