फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर का भाई आया या बहन... बुआ सबा की पोस्ट देखकर बढ़ी फैंस की बेचैनी

Wed, 17 Feb 2021 06:01 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। फैंस को उनके दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच ननद सबा अली खान ने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। उनके एक पोस्ट करने के बाद अब फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ, करीना - फोटो : Social Media
सबा ने सैफ की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ एक और बच्चा बैठा हुआ है। हालांकि यह फोटो सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान की है, लेकिन फैंस इसे आने वाले बच्चे से जोड़कर देख रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सबा द्वारा अचानक सैफ और उनके बेटे की फोटो ट्वीट करने पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि करीना की डिलीवरी हो गई है और इस बार भी उन्हें बेटा हुआ है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता।
 
 

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि सैफ की बहन सबा पेशे से एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उन्होंने हाल ही में फैमिली की एक पुरानी फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में सबा के साथ सोहा अली खान और सैफ की बेटी सारा अली खान नजर आ रही हैं। यह तस्वीर साल 2016 में दिवाली सेलिब्रेशन के मौके पर क्लिक की गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सैफ और करीना ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि फरवरी में ही उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। पहले करीना की डिलीवरी की तारीख मार्च में दी गई थी, लेकिन बाद में सैफ ने बताया कि फरवरी में ही दूसरा बच्चा आने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें