सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो की शुरुआत में अभिनेता रेलवे स्टेशन में बनी बेंच पर लेटे नजर रहे हैं और वीडियो बनाने वाले शख्स से कहते हैं, यहां भी डिस्टर्ब कर रहे हो। आगे वह कहते हैं, एक बात सच बताऊं क्या, जो स्टेशन की जिंदगी है, हम लोग इस वक्त बोईसर में खड़े हैं, रात के 10 बजने वाले हैं, शूटिंग पैकअप किया, जो जिंदगी यहां की है वैसी कहीं की नहीं है। तो चलिए ट्रेन का सफर करते हैं और इसके बाद अभिनेता ट्रेन में चढ़ जाते हैं।