फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश खबरः सोनू सूद ने कोरोना को दी मात, तस्वीर देख खुशी से झूम उठे फैंस

Fri, 23 Apr 2021 06:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत से पिछले काफी समय से सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसी बीच कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो कोरोना को मात देकर ठीक भी हो गए हैं। इन सितारों के कोरोना निगेटिव होने की खबर फैंस को राहत देने वाली है। हाल ही में गरीबों के मसीहा सोनू सूद का नाम भी इसमें शामिल हो गया है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना निगेटिव होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
बता दें कि सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो मास्क पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने दोनों हाथों से साइन बनाया है जिसपर निगेटिव लिखा है। उनके कोरोना निगेटिव होने की खबर से फैंस के बीच खुशियां छा गई हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सोनू सूद ने ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा था कि, 'नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि COVID-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं अपना ख्याल रख रहा हूं। चिंता मत लीजिए इससे मुझे आपको मदद करने के लिए और समय मिल गया है। याद रखिए मैं हमेशा आपके साथ हूं।'


4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
हालांकि संक्रमित होने के बाद भी उनके मदद करने का सिलसिला नहीं रुका था। उन्होंने कई लोगों को बेड उपलब्ध करवाया था। इतना ही नहीं उन्होंने एक ट्वीट किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।सोनू सूद ने ट्वीट किया कि, 'टीवी रिमोट छोड़िए,देश को जोड़िए। दूसरे की जान बचाएंगे, तभी तो जी पाएंगे।' दरअसल, सभी लोग अपने-अपने घरों में बैठकर टीवी पर कोरोना महामारी से बिगड़े हालातों का जायजा लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में सोनू सूद ने दूसरे लोगों से भी अपील की थी कि इस महामारी के दौर में लोग मदद करने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
बता दें कि सोनू सूद से पहले विक्की कौशल, अर्जुन रामपाल, कटरीना कैफ, गोविंदा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे सितारे कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें