फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के घर की बुरी हालत देख सोनू सूद का पिघला दिल, रक्षा बंधन पर किया ये एलान

Mon, 03 Aug 2020 02:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की महामारी में अभिनेता सोनू सूद बहुत से लोगों की मदद के लिए आगे आए है। वह अब प्रवासी मजदूरों की मदद करने के अलावा गरीब और जरूरतमंदो की सहायता भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने तीन अनाथ बच्चों की मदद करने का फैसला किया। अब उन्होंने रक्षाबंधन के इस खास मौके पर एक महिला के लिए नया घर बनाने का एलान किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। लोग भी उनसे सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगते रहते हैं। Sonal Singh नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर असम की एक महिला के घर का वीडियो साझा करते हुए सोनू सूद से इस महिला की लिए मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में महिला का घर छप्पर और तिरपाल से बना बुरी हालत में दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को साझा करते हुए Sonal Singh ने अपने ट्वीट में सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सूद सर यह परिवार जलपाईगुड़ी असम में है। इसके पति की मौत हो गई है। एक छोटा बच्चा है जिसको खिलाने के लिए कुछ नहीं। बारिश में हालत और भी खराब हो गई। इसकी आखिरी उम्मीद आप ही हो। हो सके तो इस परिवार को बचा लेना। आप ही बचा सकते हैं इस परिवार को।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने इस ट्वीट के बाद महिला के लिए नया घर बनाने का एलान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'चलो आज रक्षा बंधन के अवसर पर असम में अपनी इस बहन का नया घर बनाते हैं'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। रक्षा बंधन के इस खास मौके पर महिला के लिए मदद का एलान करने पर उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौर में प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों का सहारा बनकर उभरे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हाल ही में तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले के तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने इन बच्चों जिम्मेदारी उठाने का वादा किया है। एक व्यक्ति ने ट्वीट कर तीन अनाथ बच्चों की जानकारी उनसे साझा की। उसने लिखा कि इन तीन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। इनका न कोई बड़ा भाई है और न ही कोई ऐसा इंसान जो इनकी देखभाल कर सके। ये बच्चे आपकी मदद चाहते हैं। इनकी मदद कीजिए। इसका जवाब देते हुए सोनू ने लिखा कि अब ये तीनों बच्चे अनाथ नहीं रह गए हैं। इनकी सारी जिम्मेदारी वह लेते हैं।

पढ़ें: अक्षय कुमार ने देश के भाई-बहनों को दिया 'रक्षा बंधन' का तोहफा, बताया 'बस बहनें होती हैं 100 प्रतिशत रिटर्न'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें