फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की 13वीं बरसी पर सोनू सूद का भावुक पोस्ट, कहा- ‘जब जिंदगी हाथ से फिसली’

Tue, 13 Oct 2020 06:16 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद और उनकी मां - फोटो : instagram/sonu_sood
लॉकडाउन के बाद से सोनू सूद लगातार चर्चा में हैं। पहले उन्होंने प्रवासी श्रमिकों और छात्रों सहित अन्य जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। उसके बाद वो उनके लिए कामकाज का प्रबंध करते भी दिखे। सोनू सूद की दरियादिली की हर कोई तारीफ कर रहा है। अपने इंटरव्यू में सोनू कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि लोगों की मदद की प्रेरणा उन्हें अपने माता पिता से मिलती है। अब अपनी मां की पुण्यतिथि पर उन्होंने एक पुरानी तस्वीर साझा की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू ने अपनी मां की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘13 साल पहले आज ही के दिन, 13 अक्तूबर को, जब जिंदगी मेरे हाथों से फिसल गई। मां।‘ अंत में सोनू सूद ने एक दिल वाला इमोजी भी लगाया है।

विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सूद कई मौकों पर अपनी मां को याद करते हुए तस्वीरें साझा करते रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘हैप्पी बर्थडे मां, बस मुझे जिंदगी में राह दिखाते रहिए। काश मैं आपको गले लगा पाता और बता पाता कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं लेकिन मैं जानता हूं कि आप जहां कहीं भी हैं हमें याद करती हैं। जिंदगी हमेशा एक जैसी कभी नहीं होती लेकिन मेरी जिंदगी में हमेशा राह दिखाने वालीं आप हैं।‘

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : instagram/sonu_sood
इससे पहले टीचर्स डे पर सोनू सूद ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा- ‘तेरे ही दिखाए रास्ते पे निकला हूं मां, मंजिल दूर है लेकिन मिलेगी जरूर।‘

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : instagram/sonu_sood
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी तेलुगु फिल्म ‘सीता’ में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ है। यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और आशुतोष राणा हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें