फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के परफेक्ट हसबैंड्स, शादी के बाद नहीं जुड़ा किसी भी अभिनेत्री के साथ नाम

Tue, 13 Oct 2020 06:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के परफेक्ट हसबैंड्स - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड में आए दिन किसी ना किसी सेलेब्रिटी का नाम किसी दूसरे सेलेब्रिटी से जुड़ता है। चाहें अभिनेता या अभिनेत्री शादीशुदा हों या नहीं। ऐसे में बॉलीवुड में कुछ ऐसे अभिनेता भी हैं जो परफेक्ट हसबैंड का उदाहरण सेट करते हैं। ये अभिनेता ऐसे हैं जिनका शादी के बाद किसी भी अभिनेत्री के साथ कभी नाम नहीं जुड़ा। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में जिनको फैंस कहते हैं आइडल हसबैंड...
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में पहला नाम आता है अभिषेक बच्चन का। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 13 साल बीत गए। इन 13 सालों में अभिषेक का नाम कभी किसी और अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
जेनेलिया और रितेश देशमुख - फोटो : फाइल फोटो
रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स की लिस्ट में शुमार होते हैं। दोनों की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद आती है। रितेश देशमुख ने साल 2012 में जेनेलिया से शादी की थी। इससे पहले भी दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया। शादी के बाद रितेश के किसी भी अभिनेत्री के साथ अफेयर की खबरें सामने नहीं आईं। वैसे गौर करने वाली बात ये भी है कि रितेश कभी अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में नहीं रहे। ऐसे में फैंस रितेश को न सिर्फ परफेक्ट हसबैंड बल्कि एक परफेक्ट स्टार भी कहते हैं। 

4 of 6
नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी सहाय - फोटो : Instagram
नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश ने साल 2017 में रकुक्मणि सहाय के संग सात फेरे लिए थे। नील का नाम भी शादी के बाद कभी किसी अभिनेत्री या किसी भी लड़की के साथ नहीं जुड़ा। नील और रुक्मणि परफेक्ट कपल गोल्स देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : Pinterest
सोनू सूद
सोनू सूद ने भले ही बॉलीवुड में विलेन के तौर पर नाम कमाया हो, लेकिन सोनू असल जिंदगी में हर तरह से हीरो हैं। सोनू ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था, उससे पहले ही वह अपनी कॉलेज टाइम की गर्लफ्रेंड सोनाली के साथ शादी कर चुके थे। ग्लैमर इंडस्ट्री का नामी सितारा बनने के बाद भी सोनू ने कभी किसी हसीना के साथ दिलफरेबी नहीं की। दोनों की शादी को 25 साल हो चुके हैं लेकिन सोनू का नाम किसी लड़की के साथ नाम नहीं जुड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram
शाहिद कपूर
लॉयल  हसबैंड की  लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम भी शामिल हैं। मीरा राजपूत, शाहिद की जिंदगी में पत्नी बनकर आईं तो शाहिद ने इस रिश्ते को बड़ी ही ईमानदारी से निभाया। शादी से पहले शाहिद का नाम करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा और विद्या बालन तक से जुड़ चुका है। लेकिन शादी के बाद शाहिद का नाम किसी भी अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा।

पढ़ें: पहले ही सीरियल से मशहूर हो गई थीं सौम्या सेठ, कुछ ही सालों में कह दिया इंडस्ट्री को अलविदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें