अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के लिए 'मसीहा' बनकर सामने आए हैं। मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करने के बाद वह प्रवासियों की मदद कर रहे हैं। वह बसों के जरिए लगातार लोगों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद अपनी दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर 'घर भेजो' मुहिम चला रहे हैं। सोनू ने अभी तक 12,000 से भी अधिक प्रवासियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया है।