फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए बसों से लेकर खाने-पीने की चीजों का इंतजाम कर रहे सोनू सूद, हो रही जमकर तारीफ

Sun, 24 May 2020 02:34 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
सोनू सूद - फोटो : Social Media
'सोनू सूद सर प्लीज हेल्प। ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर। वहां से पैदल अपने गांव चले जाएंगे।' 'पैदल क्यों जाओगे दोस्त? नबंर भेजो।' पिछले कई दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन की वजह से फँसे मजदूरों को घर पहुंचाने में उनकी हरसंभव मदद कर रहे हैं। वो उनके लिए बसों से लेकर खाने-पीने की चीज़ों तक का इंतजाम कर रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद के इस कदम की वजह से हर ओर उनकी तारीफ़ें हो रही हैं और ट्विटर पर #SonuSood सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है। लोग उन्हें 'लॉकडाउन का हीरो' बता रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई को कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनसे मजदूरों का दुख देखा नहीं जा रहा है और वो उन्हें घर पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन की वजह से हजारों प्रवासी मजदूर देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सोनू सूद - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के पहले चरण के एलान के बाद से ही अंतरराज्यीय और रेल सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसकी वजह से बड़ी संख्या में मज़दूर पैदल ही अपने घरों को जाने से के लिए मजबूर हो गए थे। ऐसी संकट की घड़ी में सोनू सूद मज़दूरों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से ख़ास अनुमति लेकर प्रवासी मज़दूरों को घर पहुंचाने के लिए कई बसों का इंतजाम करवाया। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के कई मज़दूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कराया था।

4 of 6
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू ने कहा, "ये मेरे लिए एक बेहद भावुक सफ़र रहा है। सड़कों पर पैदल चलकर अपने घर जाते मजदूरों को देखकर मुझे बहुत कष्ट होता है। मैं तब तक उन्हें घर पहुंचाने में मदद करता रहूंगा जब तक आखिरी मज़दूर अपने परिवार से न मिल जाए।" 46 वर्षीय सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों के मज़दूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की है। इससे पहले उन्होंने पंजाब के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1,500 पीपीई किट भी दान किया था। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई का अपना होटल स्वास्थ्यकर्मियों को रहने के लिए भी दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
सोनू सूद
सोनू सूद रमजान के महीने में भिवंडी इलाके में हजारों गरीबों और प्रवासी मजदूरों को खाना भी खिला रहे हैं। उनकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो नारियल फोड़कर मजदूरों को बस से विदा करते नजर आ रहे हैं। उनकी यह दरियादिली पूरे ट्विटर और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर छाई हुई है। लोग उनकी तारीफ में पोस्ट कर रहे हैं, मीम्स और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
लोग कह रहे हैं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन का तो पता नहीं मगर सोनू सूद ने हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए वैक्सीन का काम किया है। ट्विटर यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि फिल्मों में अमूमन खलनायक की भूमिका निभाने वाले सूद असल जिंदगी में हीरो हैं। इतना ही नहीं, लोग उन्हें 'भगवान' तक बता रहे हैं और महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी कर रहे हैं।

पढ़ें- #SonuSood: प्रवासी मजदूरों के लिए 'भगवान' बनकर सामने आए सोनू सूद तो सोशल मीडिया पर बनने लगे जोक्स, देखें फनी मीम्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें