फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: प्रवासी मजदूरों के लिए 'भगवान' बनकर आए सोनू सूद तो सोशल मीडिया पर बनने लगे जोक्स, देखें मीम्स

Sun, 24 May 2020 01:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से दूसरे शहर में फंसे प्रवासी मजदूर अपने घर वापस जाना चाहते हैं। ऐसे में सोनू सूद इन मजदूरों के लिए 'भगवान' बनकर सामने आए हैं। सोनू सूद (Sonu Sood) ने इन गरीब प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। एक्टर इन लोगों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। ट्विटर के जरिए जो लोग भी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से मदद मांग रहे हैं, वह दिल खोल के उनकी मदद कर रहे हैं। अब तक बसों की कई खेप इन मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर भी लोग उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 10
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
मीम बनाने के लिए सबसे ज्यादा आलिया भट्ट की इस तस्वीर का प्रयोग हो रहा है जिसमें वह कहती हैं, मुझे घर जाना है....
 
विज्ञापन

3 of 10
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों ने तो भानूप्रताप के नाम से सोनू सूद की बस सर्विस भी शुरू कर दी है..अब तक ये बस सर्विस आपने सूर्यवंशम फिल्म में ही देखी होगी...
 

4 of 10
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद खुद भी इन मीम्स को शेयर कर खुश हो रहे हैं.... अब जरा इस मीम को ही देख लीजिए...।
 
विज्ञापन

5 of 10
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
"रो क्यों रही हो? मैं हूं न, मैं पहुंचाऊंगा तुम्हें घर...रोने का नहीं, डिटेल्स भेजने का...।"
 
विज्ञापन

6 of 10
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
घर जाना है..तो होम बटन दबाइए। सोनू सूद खुद ही होम बटन बन गए हैं... अभिनेता का नाम और कीवर्ड रियल हीरो भी ट्विटर पर ट्रेंड में है।
विज्ञापन

7 of 10
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा है- ये है असली वाला हीरो...सभी सुपरहीरो टोपी नहीं पहनते हैं, एक को सोनू सूद के रूप में जाना जाता है। 

 

8 of 10
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
46 वर्षीय सोनू सूद उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

9 of 10
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

चिंता मत करिए आप लोग...सबको घर भेजकर ही दम लूंगा....

विज्ञापन

10 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
संकट की इस घड़ी में सोनू सूद (Sonu Sood) बसों के अलावा मजदूरों को खाना भी मुहैया कर रहा हैं। इससे पहले उन्होंने पंजाब के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1,500 पीपीई किट भी दान किया था। एक्टर के इस काम की हर कोई सराहना कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें