फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Ul- Fitr 2020: अमिताभ बच्चन से मल्लिका शेरावत तक, सितारों ने कुछ इस तरह दी फैंस को ईदी

Sun, 24 May 2020 11:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सितारों ने कुछ इस तरह दी फैंस को ईदी - फोटो : सोशल मीडिया

रमजान के महीने में रोजे रखने के बाद अल्लाह अपने बंदों को बख्शीश और इनाम देता है। बख्शीश और इनाम के इस दिन को ईद-उल-फितर कहा जाता है। रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार होने के बाद अगले दिन ईद मनाई जाती है। इस बार ईद-उल-फितर जिसे मीठी ईद भी कहते हैं 24 और 25 मई को मनाई जाएगी। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपने फैंस को ईद की बधाई दी है।

विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर
अमिताभ बच्चन ने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- ''सभी को ईद मुबारक। इस शुभ दिन पर शांति के लिए, सद्भाव के लिए, अच्छे स्वास्थ्य के लिए, दोस्ती और प्यार के लिए प्रार्थना करें। हम शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ एक रहें।''
 
विज्ञापन

3 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम
मल्लिका शेरावत ने लिखा, 'सभी को आनंदमय और शांतिपूर्ण ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं #EidMubarak।'
 

4 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत भरूचा ने लिखा, ''मेरे परिवार से लेकर आपके परिवार तक, सभी को ईद मुबारक हो!!''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोफी चौधरी - फोटो : Twitter
सोफी चौधरी ने अपने फैंस को ईद की बधाई देते हुए लिखा, ''मेरे सभी दोस्तों को ईद मुबारक। मुझे पता है कि यह ईद कितनी मुश्किल होगी लेकिन आप ईद की नमाज घर पर ही पढ़ें। सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इंशाल्लाह ये वक्त भी गुजर जाएगा।''
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें