फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ की वजह से इस लड़की की हालत को देखकर भावुक हुए सोनू सूद, कहा- 'आंसू पोछ ले बहन...'

Thu, 20 Aug 2020 08:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सोनू सूद हर समय लोगों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। लोग उनसे सोशल मीडिया पर मदद मांगते रहते हैं। जिनके लिए सोनू सूद हमेशा तैयार रहते हैं। इस बार वह बाढ़ की मार झेल रही है एक लड़की की हालत देखकर भावुक हो गए और उन्होंने उसकी मदद करने का एलान किया है। जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद से लोग ट्विटर पर मदद की गुहार लगाते रहते हैं। इस बार एक शख्स ने ट्विटर पर एक लड़की का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में लड़की का घर बाढ़ में पूरी तरह से तबाह हो गया है। वीडियो में लड़की अपनी भीगी किताबों को देखकर रोने लगती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए शख्स ने इस लड़की के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
शख्स ने अपने ट्वीट में लिखा, '15-16 अगस्त की रात आई बाढ़ में अंजलि का घर लगभग जमींदोज हो गया। नेस्तानाबूद हुए घर को देखकर तो नहीं मगर बांस की बनी टोकरी में रखी हुईं अपनी भीगी हुई पुस्तकों को देख इस आदिवासी बच्ची के आंखों में आंसू आ गए। किसी आदिवासी बच्ची में ऐसा पुस्तक प्रेम मैंने पहली दफा देखा।'
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने भावुक होते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आसूं पोछ ले बहन, किताबें भी नई होंगी और घर भी।' सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो और सोनू सूद का ट्वीट वायरल हो रहा है। इससे पहले सोनू सूद दो बच्चियों का स्कूल में दाखिला करवाने की वजह से चर्चा में थे। दरअसल हाल ही में एक शख्स ने अपनी दो बेटियों की पढ़ाई के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई, जिसके लिए वह तुरंत आगे आए। शख्स ने ट्विटर पर अपनी दो बेटियों का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनकी दोनों बच्चियां हाथ जोड़कर सोनू सूद से कह रही थीं, 'सर मदद करो, सर।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को साझा करते हुए शख्स ने मदद मांगते हुए अपनी ट्वीट में लिखा, 'मेरा नाम मोहम्मद शानू है। मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं। मेरे घर की हालत बहुत खराब है। मुझे दोनों बच्चियों की स्कूल फीस भरनी हैं। कृपया मेरी मदद करो, मेरी बच्चियों की पढ़ाई के लिए मदद करो सर।' शख्स के इस ट्वीट के बाद सोनू सूद ने तुरंत मदद की। सोनू सूद ने बच्चियों के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आपकी दोनों बेटियों का स्कूल में एडमिशन करवा दिया है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें