सुशांत सिंह राजपूत
मैनेजर नंबर 5: रोहिणी अय्यर
रोहिणी भी सुशांत की पब्लिसिस्ट रह चुकी हैं। साथ ही वह उनकी बहुत अच्छी दोस्त भी थीं। 22 जून को पुलिस ने रोहिणी को पूछताछ के लिए बुलाया और उनसे पूरे नौ घंटे तक पूछताछ की गई। रोहिणी सुशांत की अच्छी दोस्त थीं इसलिए सुशांत के निधन के अगले ही दिन उन्होंने उनको श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'तुमने मुझसे वादा किया था कि तुम हमेशा मेरे साथ रहोगे। और, मैंने भी यह वादा किया था कि कुछ भी हो जाए, मैं हमेशा मुस्कुराती रहूंगी। अंत में हम दोनों ने ही अपने वादे तोड़ दिए।'