नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अभिनेता नील नितिन मुकेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वो और उनके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। नील ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर लिखा, 'हर तरह का बचाव करने और घर में रहने के बाद भी मेरे परिवार के सदस्य और मैं कोरोना संक्रमित हो गए। हम सभी ने घर में क्वारंटीन हो चुके हैं और डॉक्टरों द्वारा बताई गई दवाई भी ले रहे हैं। आपके प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। ख्याल रखें और सुरक्षित रहें'। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। स्थिति की गंभीरता को समझें इसे हल्के में ना लें'।