फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: इस वजह से सेट पर सबके सामने शशि कपूर ने पूनम ढिल्लों को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

Sun, 18 Apr 2021 09:32 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Poonam dhillon - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सभी को दिवाना करने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 18 अप्रेल, 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके पिता भारतीय वायुसेना में एयरक्राफ्ट इंजिनियर थे। कई हिट फिल्में देने वाली पूनम ढिल्लों ने महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। पूनम इतनी खूबसूरत थी कि निर्देशक यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म 'त्रिशूल' का ऑफर दे दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Poonam Dhillon - फोटो : amar ujala mumbai
अपने अभिनय से पूरी दुनिया में छाने वाली पूनम ढिल्लों एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।  बता दें कि पूनम ने अपनी डेब्यू फिल्म 'त्रिशूल' में पहले काम करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में काफी समझाने पर वह मान गईं थीं। पहली ही फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाने वाली पूनम को 'त्रिशूल' में संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे नामचीन सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। 
विज्ञापन

3 of 5
पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात दें कि इस फिल्म के एक सीन में पूनम को शशि कपूर को थप्पड़ मारना था। सीन के रीयल बनाने के लिए यश चोपड़ा ने एक्शन बोला शशि कपूर ने पूनम को बिना बताए ही जोरदार तमाचा जड़ दिया। शशि कपूर ने ऐसा इसलिए किया ताकि ये सीन रियल लगे। हालांकि बाद में शशि कपूर ने पूनम से माफी मांगी थी।

4 of 5
पूनम ढिल्लों-अशोक ठकेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
पूनम अपने करियर के साथ साथ अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने साल 1988 में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की। शादी के बाद पूनम ने करीब पांच सालों तक फिल्मों में काम नहीं किया। इसके बाद साल 1997 में एक बार फिर उन्होंने फिल्म 'जुदाई' से वापसी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
poonam dhillon
बता दें कि पूनम की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। उन्होंने साल 1997 में अशोक ठकेरिया से तलाक ले लिया। तलाक के बाद पूनम अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहती हैं। पूनम 'बिग बॉस' सीजन-3 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। बिग बॉस 3 की वो सेकेंड रनर-अप थीं। इसके साथ ही उन्होंने ‘अंदाज’ और ‘किटी पार्टी’ जैसे धारावाहिकों में काम किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें