फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना के तीन अनाथ बच्चों के ‘नाथ’ बने सोनू सूद, उठाएंगे सारी जिम्मेदारी

Sun, 02 Aug 2020 07:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी के दौर में प्रवासियों और जरूरतमंदों का सहारा बनकर उभरे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की दरियादिली फिर देखने को मिली है। इस बार वह तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले के तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने जिम्मेदारी उठाने का वादा किया है। साथ ही राज्य के पंचायती राज मंत्री की पहल पर फिल्म प्रोड्यूसर ने बच्चों की सहायता की।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
एक व्यक्ति ने ट्वीट कर तीन अनाथ बच्चों की जानकारी उनसे साझा की। उसने लिखा कि इन तीन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। इनका न कोई बड़ा भाई है और न ही कोई ऐसा इंसान जो इनकी देखभाल कर सके। ये बच्चे आपकी मदद चाहते हैं। इनकी मदद कीजिए। इसका जवाब देते हुए सोनू ने लिखा कि अब ये तीनों बच्चे अनाथ नहीं रह गए हैं। इनकी सारी जिम्मेदारी वह लेते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार, इन बच्चों के पिता की मौत काफी पहले हो गई थी जबकि हाल ही में उनकी मां का भी निधन हो गया। तीनों बच्चों की दादी काफी बूढ़ी हैं। वहीं प्रदेश के पंचायती राज मंत्री इर्राबेलली दयाकर राव ने इन बच्चों के बारे में तत्काल सत्तारूढ़ टीआरएस विधायक गोंगिडी सुनीता महेंदर रेड्डी से ली। इन तीनों बच्चों का गांव आत्माकुर रेड्डी की विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। मंत्री ने इस बारे में तेलुगू फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू को मामले की जानकारी दी और उनसे बच्चों को गोद लेने का आग्रह किया। राजू ने अपने लोगों को गांव में भेजकर बच्चों की जिम्मेदारी लेने की बात कही।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बिहार में भेजी मदद
बिहार में बाढ़ से हालात बदतर हो चुके हैं। राज्य में 11 जिलों के नए इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके चलते कई लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। बिहार की इस बाढ़ में एक शख्स ने अपने बेटे और उसकी रोजी-रोटी चलाने वाली भैंसों को खो दिया है। ऐसे में एक महिला ने बिहार की बाढ़ से प्रभावित हुए इस शख्स के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद अभिनेता ने सभी के लिए मदद भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखने के बाद सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के एक किसान को खेत जोतने के लिए बैलों का जोड़ा देने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने बैल की जगह ट्रैक्टर दिया। जिसकी हर किसी ने तारीफ की। 

सिद्धार्थ राय कपूर ने विद्या बालन से रचाई थी तीसरी शादी, इस तरह हुआ था प्यार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें