अभिनेता सोनू सूद की गिनती अब केवल कलाकार के तौर पर ही नहीं बल्कि जरूरतमंद, परेशान और गरीब लोगों के मसीहा के तौर पर भी होती है। कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने हजारों लोगों की मदद की। कई लोग अब उन्हें अपना मसीहा मानने लगे हैं, यही वजह है जो उनके चाहने वाले सोनू सूद के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते रहते हैं।