अली हाजी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘जस्टिस फॉर गुड कंटेंट’ के सितारों में शामिल हैं राज जुत्शी, डेलनाज ईरानी, विजय पाटकर, सुरेश मेनन और राजकुमार कनौजिया आदि, इत्यादि। कहानी है एक समझदार, बुद्धिमान और उद्मशील युवक गुड कंटेंट की जो सिनेमा बनाने निकला है। अली हाजी को ये कहानी ही इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इस पर काम करने का फैसला कर लिया। अली कहते हैं, ‘मेरे साथ फिल्म की कहानी पर काम करने वाले सह लेखक पालवी का ये विचार है। मुझे तो इस बारे में काफी कुछ पता ही है कि कैसे एक लेखक और एक फिल्ममेकर के बीच के रिश्ते यहां पनपते हैं, बनते हैं, बिगड़ते हैं। फिल्म में ये विषय लिखा ऐसे गया है कि खुद मैं पहली बार इसे सुनने के बाद पेट पकड़कर देर तक हंसता रहा।’