पल्लवी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के आयोजकों में से एक अभिनेत्री पल्लवी जोशी कहती हैं कि फिल्म उद्योग हमेशा सबसे कठिन समय में मदद करने के लिए एक साथ आया है। सूखा, अकाल या हमारे देश की सीमाओं पर हमारे सैनिकों का मनोरंजन, हम हर समय हर तरह की सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं। मुझे बहुत खुशी है कि कलाकारों की पीढ़ी ने इस विरासत को पहचाना और उसी संस्कृति का पालन किया। मैं इस समर्थन के लिए सबको धन्यवाद देती हूं।" पांच जून को होने वाले इस कार्यक्रम में सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, शिल्पा राव, कैलाश खेर, शान, हरिहरन, दलेर मेहंदी, अनूप जलोटा, पापोन, पंकज उधास, प्रसून जोशी, सुरेश वाडकर, साधना सरगम, मालिनी अवस्थी और जतिन भी शामिल हैं।