सनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी सिंह ने अपने किरदारों के बारे में बता करते हुए कहा, 'मैं जो भी किरदार निभाता हूं उसे पूरी तरह से जीने की कोशिश करता हूं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रखूंगा। मैं भविष्य में सभी तरह की फिल्मों में काम करने का इच्छुक हूं। आगे मौका मिलता है तो मैं एक अच्छी 'एक्शन कॉमेडी' फिल्म में भी हाथ आजमाना चाहूंगा।' वहीं इस मौके पर गुलशन कुमार ने बताया कि वह आज के समय के अनुसार फिल्मों का चयन करते हैं। आज लोग रोमांटिक फिल्म, कॉमेडी फिल्म और पीरियड ड्रामा जैसी फिल्में पसंद कर रहे हैं और वह भी लोगों की पसंद के अनुसार ऐसे प्रोजेक्ट्स से जुड़ते हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हो रही है।