फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी 'सोनचिड़िया, इस वजह से चंबल के लोगों ने बैन की मांग की

Fri, 22 Feb 2019 11:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonchiraiya - फोटो : social media
डायरेक्टर अभिषेक चौबे लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी फिल्म सोनचिड़िया जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूसर कर रहे हैं जबकि इसमें मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेेकर की मुख्य भूमिका है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonchiraiya - फोटो : social media
सोनचिड़िया फिल्म में चंबल के 1970 के दशक की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। जिसमें कई गुट संघर्ष करते दिखेंगे। इस बीच फिल्म के लिए एक ऐसी खबर आई है जिससे ये मुसीबतों में घिरती दिख रही है। प्रोमो सामने आने के बाद चंबल के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है और रिलीज पर रोक की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 5
Sonchiriya - फोटो : social media
चंबल के रहने वाले लोगों का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह डकैती, चोरी, अपहरण और हत्या को दिखाया गया है उससे इस इलाके की निगेटिव इमेज बनती है। इस तरह की इमेज से यहां के रहने वाले लोगों को नौकरी, शिक्षा और व्यापार में कठिनाईयां उठानी पड़ती हैं।

4 of 5
गौरतबल है कि सोनचिड़िया 8 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म उरी ने जिस तरह सिनेमाघरों पर कब्जा कर रखा था उसके बाद प्रोड्यूसर रॉनी स्कूवाला ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया। अब सोनचिड़िया 1 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
abhishek chaubey
एक इंटरव्यू में अभिषेक चौबे ने बताया कि 'सिनेमा को यथार्थ के करीब रखने की कोशिश होती है। अब कोई ये कहे कि गब्बर सिंह जो गुस्सा आएगा तो वह गालियां नहीं देगा, ये मैं नहीं मान सकता लेकिन उस समय के समाज और समय के हिसाब से सिनेमा में गालियां नहीं ला सकते थे। सोनचिड़िया में भी मनोज बाजपेयी का जो किरदार है वो बहुत अदब से बातें करता है, यहां तक कि जहां हम फिल्म शूट कर रहे थे वहां के थानेदार ने हमें टोका कि डकैत इतना शरीफ कैसे हो सकता है?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें