फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: 'टोटल धमाल' पहले दिन कर सकती है बड़ा धमाका, 100 करोड़ है बजट

Fri, 22 Feb 2019 11:30 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
total dhamaal
अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' आज यानी 22 फरवरी को रिलीज हो गई । फिल्म में लंबी-चौड़ी कास्ट है। इसका बजट 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है । क्रिटिक्स की मानें तो ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है । 
विज्ञापन

2 of 5
Total Dhamaal - फोटो : amar ujala
फिल्म के पहले दिन 15 करोड़ रुपए कमाने की उम्मीद है । यह 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म है । फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है । इसके प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया हैं । ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने कहा कि यह एक महंगी फिल्म है और इस तरह की फिल्में हमारे देश में अच्छा बिजनेस कर लेती हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
(Total Dhamaal)
अक्षय ने कहा, "बच्चे इसे एन्जॉय करेंगे, भीड़ एन्जॉय करेगी और इस फिल्म के 2 टियर, 3 टियर और मैट्रो सिटीज में अच्छा बिजनेस करने की उम्मीद है।" इस फिल्म को टक्कर देने के लिए बॉक्स ऑफिस पर अभी गली ब्वॉय है ।

4 of 5
total dhamaal
फिल्म में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय दत्त, संजय मिश्रा, बोमन ईरानी, ईशा गुप्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और आफताब शिवदासानी जैसे बड़े सितारे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
total dhamaal
बता दें कि अजय देवगन कॉमिक रोल्स में खासे कारगर साबित होते हैं । इससे पहले वह गोलमाल और ऑल द बेस्ट जैसी फिल्मों में अच्छे साबित हुए हैं । देखना होगा कि टोटल धमाल में वह क्या कमाल कर पाते हैं । फिल्म का पहला हफ्ता काफी अहम होगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें