फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम से लेकर तैमूर की मौसी तक सभी लग रही थीं लाजवाब, लहंगे के डिजाइनर्स के नाम भी जान लें..

Wed, 09 May 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
sonam ki shaadi
आज सोनम कपूर की जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है। आज उनकी शादी दिल्ली के करोड़पति बिजनेसमैन आनंद अहूजा से हो गई। इस मौके पर सोनम कपूर तो खूबसूरत लग ही रही थीं लेकिन उनकी शादी अटेंड करने आईं मेहमान भी बेहद लाजवाब लग रही थीं। सभी की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था उनका लहंगा, किस अभिनेत्री ने किस डिजाइनर का लहंगा पहना था आप भी जान लें..
विज्ञापन

2 of 8
sonam kapoor
सोनम कपूर-
दुल्हन सोनम कपूर ने अनुराधा वकील का लहंगा पहना था। पर्ल और गोल्ड के गहनों में वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 8
sonam ki shaadi - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी-
हिचकी फिल्म की नायिका रानी मुखर्जी ने सोनम की शादी में सब्यसाची का लहंगा पहना था। हरे रंग का दुपट्टा और वेलवेट की एंब्रॉइडरी का लहंग पहना था।

4 of 8
sonam ki shaadi
करीना कपूर-
सोनम की शादी में करीना कपूर ने गुलाबी रंग की अनारकली पहनी थी। उनकी इस ड्रेस को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन

5 of 8
sonam ki shaadi
करिश्मा कपूर-
सब्यसाची के लेटेस्ट स्प्रिंग कलेक्शन में से करिश्मा कपूर ने अपनी आउटफिट चूज की थी। मांग टीका और गले में भारी नेकलेस पहना था।
विज्ञापन

6 of 8
sonam ki shaadi - फोटो : सोशल मीडिया
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर-
कपूर सिस्टर्स ने मनीष मल्होत्रा के लहंगे में शादी अटेंड की। जाह्नवी कपूर ने गुलाबी रंग तो खुशी कपूर ने पीले रंग का लहंगा पहना था।
विज्ञापन

7 of 8
sonam ki shaadi - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर-
स्वरा भास्कर सोनम की शादी में रंग-विरंगे लहंगे में नजर आईं। उन्होंने अबू जानी संदीप खोसला का लहंगा कैरी किया था। ज्वेलरी महेश नोटनदास का पहना था।
विज्ञापन

8 of 8
sonam ki shaadi - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडिस-
सोनम की शादी में जैकलीन फर्नांडिस गुलाबी रंग के लहंगे में आईं। उनका लहंगा अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें