फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट की वजह से ट्रोल हुईं सोनम कपूर, यूजर्स बोले- 'आनंद अपनी बीवी को समझाओ...'

Sun, 23 Dec 2018 01:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम
सोनम कपूर इन दिनों 'द जोया फैक्टर' के को-स्टार दलकीर सलमान के साथ शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा सोनम सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं लेकिन कहीं न कहीं सोनम को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है। सोनम लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए ट्रोल होती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनम
अभी एक दिन पहले ही सोनम कपूर ने एक फोटो पोस्ट की। फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- मैं ये देखकर बहुत खुश हूं कि एक्टर्स अपने नए आउटफिट्स की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इससे नए डिजाइनर्स को बढ़ावा मिला है। सोनम ने अपनी बहन रिया कपूर को टैग करते हुए लिखा- मुझे खुशी होती है कि हमने ये ट्रेंड शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम ने जैसे ही ये पोस्ट लिखा सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स उनके ओवर कॉन्फिडेंस का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "दुनिया के सारे फैशन ट्रेंड्स को तुमने ही शुरू किए हैं। एक ने लिखा- सोनम तुम कितनी ओवर कॉन्फिडेंट हो।"


 

4 of 5
sonam kapoor
इससे पहले भी अपने को स्टार दलकीर सलमान का बचाव कर सोनम ट्रोल हुई थीं। यूजर ने लिखा था- तुम ऐसे बात कर रही हो जैसे यूएस की प्रेसिडेंट तुम ही हो। वहीं कुछ ने लिखा- अगर अनिल कपूर तुम्हारे पिता नहीं होते तो तुम्हे कोई नहीं जानता। एक यूजर ने लिखा- रेगुलर तो मैडम ने ऐसे लिखा है जैसे एलिजाबेथ हो...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
बता दें कि सोनम जल्द ही दलकीर सलमान के साथ 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ जल्द ही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में स्क्रीन शेयर करने जा रहीं हैं। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' अगले साल 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें