फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली वक्त में कैसे एंजॉय करते है आपके ये फेवरेट सेलिब्रिटी, श्रीदेवी को बहुत करेंगे मिस

Sun, 23 Dec 2018 01:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
celebrity - फोटो : amar ujala
सेलिब्रिटी अक्सर अपनी शूटिंग शो को लेकर बिजी रहते हैं, लेकिन आपने कभी सोचा है कि आपके फेवरेट सेलिब्रिटी अपने फ्री टाइम में क्या करते हैं। अगर आप भी अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के बारे में जानना चाहते है तो आज हम आपको बता जा रहे हैं, बॉलीवुड के बड़े सितारों के बारे में जो अपने खाली समय को किस तरह एंजॉय करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram
सबसे पहले शुरूआत करते हैं बॉलीवुड के खिलजी यानि रणवीर सिंह की,जिनकी हाल ही में दीपिका पादुकोण से शादी हुई है। रणवीर सिंह को अपने फ्री समय में गानों की रेपिंग करना पंसद हैं, जिसकी रिकोर्डिंग वो अपने मोबाइल फोन पर ही करते हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म सिंबा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : file photo
 रणबीर कपूर के फैंस अच्छे से जानते है कि उन्हें फुटबॉल खेलना बहुत पसंद हैं। वो अपने खाली वक्त में फुटबॉल खेलने के अलावा DVD देखना, विडियो गेम खेलना पंसद करते हैं। कभी कभी वो अपना खाली वक्त दोस्त के साथ मस्ती करते हुए बिताते हैं। आजकल वो आलिया भट्ट के साथ प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

4 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : file photo
बॉलीवुड की बबली और बेहद खूबसूरत स्टार आलिया भट्ट को अपने खाली समय में दोस्तों के साथ घूमना फिरना और चारकोल पेंटिग करना बेहद पसंद है। आलिया तो हर फिल्म में आसानी से रो देती हैं लेकिन वह यह नहीं जानतीं कि फिल्मी दुनिया से परे उनके कितने चाहने वाले हैं जो फिल्मों में उनके रोने वाले सीन पर अपना दिल गवां बैठते हैं। आलिया रोते हुए सबसे ज्यादा क्यूट लगती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
vidya balan - फोटो : Instagram
विद्या बालन जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई हैं। इन्हें अपने खाली वक्त में कविताएं लिखना पसंद है जो विद्या अपने बेहद करीबी दोस्तों को सुनाती है। वह जल्द ही सुपरस्टार एनटीआर की बायोपिक नजर आने वाली हैं। हाल ही में एनटीआर की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shridevi - फोटो : file photo
अंत में बात करते हैं कि बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार यानि श्रीदेवी की, जो भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन यादों में सदा बनी रहेंगी। श्रीदेवी अपने खाली वक्त में अपनी बेटियों की देखभाल के साथ काफी सारा वक्त अपने पेंटिग को देती थीं। वो अपनी पेंटिंग को लेकर काफी पैशनेट रहती थीं। बता दें कि उनकी पेंटिगस को अंतर्राष्ट्रीय नीलामी घर क्रिस्टीज़ में जगह दी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें