इन दिनों कोरोना वायरस से ज्यादा चर्चा में एक मुद्दा और है। वो मुद्दा है 'बॉयज लॉकर रूम'। दिल्ली में हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। दरअसल हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम नाम के एक ग्रुप की कुछ चैट वायरल हुई हैं। जिसमें स्कूल के बच्चे कुछ स्कूल की ही लड़कियों की तसवीरें एडिट कर शेयर कर रहे थे। ये चैट्स वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैल गईं। अब इसे लेकर बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है।