Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor
- फोटो : ANI
सिग्नेचर आईलैंड बांद्रा में सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी सबसे पहले पहुंचने वालों में रहे पापा अनिल कपूर, भाई हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। सोनम के संगीत के लिए इंडियन फेस्टिव में वाइट शेड का ड्रेस कोड रखा गया है। इस फंक्शन में सभी लोग एक खास थीम पर डांस करने वाले हैं। हालांकि एक बुरी खबर यह है कि पहले जाह्नवी अपनी मां के गानों में डांस करने वाली थीं लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगी। इसके पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।