फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भाई-बहन को यादकर इमोशनल हुईं सोनम कपूर, बोलीं- तुम दोनों को इतना याद कर रही हूं जितना...

Sun, 03 May 2020 03:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस वजह जो जहां है वो वहीं ठहर गया है। कई लोग तो अपने परिवार से दूर दूसरी जगहों पर फंसे हुए हैं। बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर  भी इन दिनों दिल्ली में अपने पति आनंद आहूजा के साथ हैं। लेकिन अब उन्हें अपने भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर की याद सता रही है।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हर्षवर्धन और रिया के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। इसे तस्वीर के साथ सोनम ने अपने इमोशन्स शेयर किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
भाई-बहन की तस्वीर शेयर करते हुए सोनम ने अपने दिल बात लिखी है। सोनम ने तस्वीर पर कैप्शन दिया है, 'जल्द मिलते हैं बिगडैलों। तुम दोनों को इतना याद कर रही हूं जितना तुम सोच भी नहीं सकते।'

4 of 5
Sonam Kapoor viral Instagram post - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सोनम कपूर ने बताया था कि आखिर वह कैसे आनंद आहूजा को दिल दे बैठी थीं। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीरों में से एक, वह दिन मेरे सबसे ज्यादा चिंता वाले दिनों में था क्योंकि 'नीरजा' को रिलीज हुए एक या दो दिन ही हुए थे। फिल्म सफल साबित हुई थी जिसके लिए मुझे तारीफ भी मिल रही थी लेकिन बावजूद इसके मैं खुद महसूस नहीं कर पा रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anand Ahuja and Sonam Kapoor - फोटो : instagram
सोनम ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'राम माधवानी (नीरजा के निर्देशक) ने बताया कि यह संतुलन की अवस्था है जोकि अच्छी मानी जाती है। मैं जो महसूस कर रही थी उससे बेहतर स्थिति में आने में मुझे एक साल लग गए। इस सफर में मुझे उससे (आनंद)  प्यार हो गया जिसे मैंने अपना जीवनसाथी चुना। यह फोटो पूर्णता की ओर बढ़ने की निशानी है जो आपके काम या रिश्ते से हासिल नहीं होता है। यह तब आती है जब कोई आपको इसका अहसास कराता है।

ऋषि कपूर के निधन से दुखी लता मंगेशकर का ट्वीट, बोलीं- कर्ज फिल्म की तरह असल जिंदगी में वापस आ जाओ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें