अपने चहेते स्टार्स के लिए फैंस को आपने कई बार हदें पार करते देखा और सुना होगा। लेकिन आपने कोई ऐसा फैन देखा है जिसने अपने फेवरेट स्टार से शादी रचा ली हो? अगर आपने ऐसा कोई किस्सा नहीं सुना तो प्रियंका चोपड़ा के इस जबरा फैन की ये बात सुनिए जो कह रहा है कि उसने प्रियंका से साल 2014 में शादी कर ली थी। उसने बाकायदा इसकी एक तस्वीर भी शेयर की है।