फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका से लेकर प्रभास तक, सोनम के बाद ये सेलिब्रिटीज भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार

Sun, 06 May 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
a
फैशन दीवा सोनम कपूर 8 मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। अनुष्का और विराट की शादी के बाद से ही सोनम की शादी के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में चलिए आपको बॉलीवुड की उन जोड़ियों के बारे में बताते हैं जो इस साल यानि 2018 में शादी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण 
सोनम की शादी के बाद जिस कपल की सबसे ज्यादा चर्चा है वह है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। हालांकि इस कपल ने कभी स्वीकारा नहीं कि वह रिलेशनशिप में हैं लेकिन करीबी सूत्रों की मानें तो दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शेट्टी-प्रभास
चर्चा है कि बाहुबली फेम प्रभास इन दिनों अनुष्का को डेट कर रहे हैं। प्रभास के अंकल और लोकप्रिय तेलुगू स्टार कृष्णनम राजू ने एक इंटरव्यू में बताया कि इसी साल उनका भतीजा शादी कर लेगा।

4 of 6
a
प्रतीक बब्बर-सान्या सागर
राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भी इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रतीक बब्बर ने जनवरी 2018 में ही सान्या सागर से सगाई की थी। दोनों पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
a
अली फजल-ऋचा चड्ढा
फुकरे स्टार्स अली फजल और ऋचा चड्ढा ने हाल ही में खुलासा किया कि वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में हो सकता है उनकी शादी की खुशखबरी जल्द ही मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरगिस फाखरी-मैट अलोन्जो
चर्चा है कि नरगिस हॉलीवुड डायरेक्टर मैट अलोन्जो को डेट कर रही हैं। अब क्या वह शादी करने वाले हैं यह देखना इंटरेस्टिंग होगा। बता दें कि इससे पहले नरगिस फाखरी ने उदय चोपड़ा को लंबे समय तक डेट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें