बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस डीवा सोनम कपूर की शादी की तैयारियों को लेकर उनके फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। हर कोई जानना चाहता है कि बॉलीवुड की यह 'मसककली' अपने इस खास दिन आखिर क्या पहनने वाली हैं। ऐसे में सोनम के फैशन टेस्ट को देखते हुए चलिए हम आपको बताते हैं कि वह आखिर किस फैशन डिजाइनर की ड्रेस में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की ड्रेस में नजर आएंगी। सोनम ने कई बार दोनों के लिए रैंप वॉक किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अपने पसंदीदा डिजाइनर के लहंगे में जरूर नजर आएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
सोनम किसी एक फंक्शन में अपनी फेवरेट डिजाइनर अनामिका खन्ना का आउटफिट भी पहनेंगी। ब्राइड्स टुडे को एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, उनका सपना है कि शादी में अनामिका का आउटफिट पहनें।
4 of 5
sonam kapoor
अबु जानी और संदीप खोसला, अनामिका खन्ना के अलावा अनुराधा वकील के लहंगे में भी नजर आएंगी। शादी के दिन को खास बनाने के लिए जाहिर है सोनम कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। ऐसे में वह फेवरेट डिजाइनर के बेस्ट ड्रेस में दिखेंगी।
सोनम कपूर को यूं ही फैशनिस्टा नहीं बुलाया जाता। वह जो पहन लेती हैं उसी में बेहद खूबसूरत दिखने लगती हैं। उनका ट्रेडिशनल कपड़ों के लिए क्रेज को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह खुद को इस दिन कुछ खास तरह तैयार करेंगी।