फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर सोनम कपूर ने खोला पति आनंद आहूजा से जुड़ा ये राज, अभिनेत्री ने इस अंदाज में दी बधाई

Fri, 08 May 2020 01:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor, Anand Ahuja - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने आठ मई साल 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी की सालगिरह के मौके पर सोनम कपूर के दोस्त और चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। लॉकडाउन के बीच सोनम कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं। शादी की दूसरी सालगिरह पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonam Kapoor, Anand Ahuja - फोटो : social media
अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पति आनंद आहूजा और अपनी चार साल पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सोनम कपूर आनंद के गालों पर किस करती हुईं दिखाई दे रही हैं। पति आनंद आहूजा और अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए सोनम कपूर ने उन्हें बेहद खास अंदाज में शादी की सालगिरह की बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में आनंद आहूजा से जुड़ी यादों का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ये हमारी साथ में पहली तस्वीर है। आज से चार साल पहले मैं एक शाकाहारी से मिली, जो जटिल योगाभ्यास कर सकता था और उसी सहजता से व्यापार के बारे में बात कर सकता था। मैंने उसे अविश्वसनीय रूप से कूल और सेक्सी पाया। आनंद आहूजा, मैं आपकी कोई तुलना नहीं कर सकती। आपकी करुणा, दया, उदारता और स्मार्टनेस अविश्वसनीय रूप से आकर्षक है'। 
 

4 of 5
sonam kapoor - फोटो : Instagram
सोनम कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'चार साल से मेरे पार्टनर बनने और हमेशा मेरे साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया। पति, सालगिरह की बधाई। मैंने आपको हमेशा रोमांचित किया है और पूरी जिंदगी ऐसा ही करना चाहती हूं। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और ये भी जानती हूं कि आप भी मुझे बहुत प्यार करते करते हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कि मुझे अब तक का सबसे बड़ा तोहफा मिला है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को इस बार शादी की सालगिरह पर तोहफे में एक गेम डिवाइस निनटेंडो स्विच दिया है। इस बात की जानकारी खुद सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने दी सभी को जन्मदिन की बधाई, बताई ये है दिलचस्प वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें