फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Bajwa: तो सोनम बाजवा इस वजह से नहीं करना चाहतीं हिंदी फिल्में, एक्ट्रेस के खुलासे से सब हैरान

Thu, 01 Jun 2023 09:35 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम बाजवा - फोटो : social media
सोनम बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह अपनी एक्टिंग और लुक्स के जरिए वहां खूब पसंद की जाती हैं। बॉलीवुड की पार्टीज में भी सोनम का जुदा अंदाज देखने को मिल ही जाता है। इस साल जुलाई में अभिनेत्री को 10 साल भी पूरे होने जा रहे हैं। इसके साथ ही वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी पॉपुलर हो रही हैं। सोनम की फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 रिलीज होने जा रही है। अभिनेत्री इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू क्यों नहीं किया इसपर भी बात की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनम बाजवा - फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान सोनम बाजवा ने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा कि बोल्ड कंटेट ही मेरे लिए बॉलीवुड में डेब्यू करने में बाधा है। उन्होंने कहा यह मेरे लिए एक बड़ी बाधा रही है। उन्होंने आगे कहा, मेरे माता-पिता ने कभी भी मेरी पसंद पर सवाल नहीं उठाए, बल्कि उन्होंने यह पूछा कि मैंने ऐसे सीन के लिए मना क्यों किया। वह मेरे प्रोफेशन को समझते हैं लेकिन मैं खुद को रोके हुए हूं।

इसे भी पढ़ें-  BAFTA Awards 2024: बाफ्टा 2024 की तारीख का हुआ एलान! फरवरी में इस दिन आयोजित किए जाएंगे ब्रिटिश अवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 of 5
सोनम बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम बाजवा ने कहा, मुझे लगता है कि मेरी परवरिश इसी तरह हुई है और मेरी अपने फैंस के प्रति भी जिम्मेदारी है। लेकिन अगर यह स्क्रिप्ट के लिए आवश्यक है और अच्छी तरह से शूट किया गया है, जिसे मैं अपने भाई के साथ भी देख सकती हूं, तो मैं इसके लिए तैयार रहूंगी। मैं सिर्फ लोगों की आंखें सेंकने के लिए या उनको गुदगुदाने के लिए कुछ भी करने में भरोसा नहीं करती हूं।

4 of 5
सोनम बाजवा - फोटो : social media
सोनम बाजवा ने बताया, 'बॉलीवुड में मैंने कुछ चीजों को न कहा है क्योंकि मैं कहती हूं कि अगर ये करूंगी तो क्या पंजाब के दर्शकों को ये सही लगेगा? क्योंकि हमारी मानसिकता ऐसी हो गई है कि परिवारवाले को ये सही लगना चाहिए। परिवारवालों को भी देखना चाहिए। उसके बाद से मैं फिल्मों में किसिंग सीन करने से डरती हूं। क्योंकि मुझे लगता था कि लोग इस पर कैसे रिएक्ट करेंगे। इसलिए तब से मैं फिल्मों में किसिंग सीन करने से डरती हूं। क्योंकि मैं सोचती हूं कि लोग कैसे रिस्पॉन्ड करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैरी ऑन जट्टा 3 - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम बाजवा की गिप्पी ग्रेवाल के साथ कॉमेडी सीक्वल कैरी ऑन जट्टा 3 आ रही है। इस फिल्म में गुरप्रीत घुग्गी, बिन्नू ढिल्लों, नासिर चिन्योती और जसविंदर भल्ला भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी 26 मई को पंजाबी फिल्म 'गॉडडे गॉडडे चा' रिलीज हुई है। इसमें तानिया, गीताज बिंद्राखिया और गुर्जाज भी अहम रोल में नजर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें