फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट के निधन के बाद डर से कांपी 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट अर्शी खान, उठाए गंभीर सवाल

Sat, 27 Aug 2022 06:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्शी खान,सोनाली फोगाट - फोटो : social media
इन दिनों चारों तरफ बीजेपी की नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के निधन की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। अचानक हुए उनके निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। जहां पहले कहा जा रहा था कि सोनाली का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है, वहीं पोस्टमार्टम के बाद खबरें आ रही हैं कि उनका मर्डर किया गया है। ऐसे में हर कोई उनके निधन पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहा है। इन्हीं सेलेब्स में से एक हैं बिग बॉस शो की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान। अर्शी खान ने एक साक्षात्कार में सोनाली के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  
विज्ञापन

2 of 4
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अभिनेत्री अर्शी खान ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अपने और सोनाली के रिश्ते को लेकर बात की। अर्शी खान बोलीं, 'सिर्फ बिग बॉस के दौरान ही नहीं बल्कि शो के बाद भी हम दोनों एक दूसरे के लिए खड़े रहे हैं। हमने साथ में बहुत वक्त बिताया है। वो मुझे मेरी मां की तरह संभाला करती थीं और कहती थीं कि तू उम्र में बड़ी है, लेकिन तेरी हरकतें बिल्कुल बच्चों जैसी हैं। जब भी मैं शूट के लिए बाहर जाया करती थी, तब वह मेरे बारे में सारी खबर रखती थीं।' आपको बता दें, 'बिग बॉस' के दौरान अर्शी खान दिवंगत अभिनेत्री सोनाली फोगाट काफी करीब आ गई थीं। दोनों अक्सर बिग बॉस के घर के अंदर बातें करती नजर आती थीं।  
विज्ञापन

3 of 4
अर्शी खान - फोटो : Instagram
अर्शी खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए खुलासा किया कि सोनाली फोगाट हमेशा उनको लेकर फिक्रमंद रहती थीं। अभिनेत्री ने कहा, 'पिछले काफी दिनों से हमारी कम ही बातचीत हो रही थी और मैं उस वायरल वीडियो को देखकर बहुत डर गई हूं। मैं वीडियो में उन्हें पहचान भी नहीं पा रही हूं, सच में सोनाली को पहचान पाना काफी मुश्किल लग रहा है। मेरी अंतर आत्ना ऐसा करने वाले को कोस रही है, वो अपने कर्म और हमारे कानून से कभी पीछा नहीं छुड़ा सकेगा।'
विज्ञापन

4 of 4
अर्शी खान - फोटो : अर्शी खान
अर्शी खान ने आगे कहा, 'मैंने अपने बहुत करीबी को खोया है। मैं इन दिनों बहुत   ज्यादा निराश और डिस्टर्ब फील कर रही हूं। वह बहुत ही प्यारी महिला थीं और अगर उन लोगों ने उनसे पैसे मांगे होते तो वह बिना सोचे-समझे उन्हें पैसे दे देती। फिर उन्होंने उनकी हत्या क्यों की? मुझे यकीन है कि इस सबके पीछे बहुत बड़ा राज छिपा हुआ है और मैं भगवान से प्रर्थना करती हूं की उन्हें इंसाफ मिले।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें