सोनल सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंदौर के एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल से बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद सोनल ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक किया। लेकिन, अभिनय के प्रति उनका प्यार उन्हें मुंबई खींच लाया। सोनल कहती हैं, ‘शुरू से ही मुझे करिश्मा कपूर बहुत अच्छी लगती थीं। छोटी थी तो जैसे ही टीवी पर करिश्मा को कोई गाना बजता, मैं अपने आप थिरकने लगती थीं। लोग मुझे कभी बेबी करिश्मा भी कहकर बुलाते थे, तब तो इसका मतलब भी नहीं समझ आता था। लेकिन, फिर बड़ी होने पर जब मुझे विज्ञापन फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हुए तो मुझे समझ आया कि शायद यही मेरा असली रास्ता है।’