कोरोनावायरस की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं ब्लैक फंगस जैसी गंभीर बीमारी भी दहशत पैदा कर रही है। ऐसे में लोगों को ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड समेत कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते लोगों का काम भी ठप हो गया है। इस स्थिति में कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। सोनू सूद, गुरमीत चौधरी समेत कई अन्य सितारे लोगों की सहायता के लिए सामने आए। वहीं जन्नत फेम अभिनेत्री सोनल चौहान भी इस कार्य के लिए आगे आई हैं। हाल ही में उन्हें एक मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया है जहां वो बिस्कुट और पानी की बोतल गरीबों में बांटते नजर आईं। सोनल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है साथ ही उन्हें जमकर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है।