फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौर में भगवान शिव की भक्ति में डूबी यह अभिनेत्री, घर बैठे किया ऐसा काम

Sun, 31 May 2020 12:53 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सोनल चौहान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सोनल चौहान इस समय बाकी कलाकारों की तरह ही घर में रहकर अपने घर के कामों को कर रही है। और साथ ही, वह रोजमर्रा की जिंदगी में खो चुकी अपनी प्रतिभाओं को भी बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं। सोनल स्केचिंग करने में बहुत माहिर हैं, यह वह पहले भी साबित कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनल चौहान ने बनाई भगवान शिव की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में उन्होंने एक और स्केच किया है जिसमें उन्होंने भगवान शिव की तस्वीर को तराशा है। अपने बनाए हुए स्केच को सोनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। सोनल के करीबी बताते हैं कि वह भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से वक्त निकालकर सोनल भगवान शिव की आराधना जरूर करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनल चौहान ने बनाई भगवान शिव की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनल चौहान ने इस स्केच को तो बनाया ही, साथ ही उन्होंने इसे हमेशा अपने पास रखने के उद्देश्य से फ्रेम भी करवा लिया है। सोनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बनाए हुए स्केच की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'ओम नमः शिवाय, शिवा मेरे रक्षक। यह मेरा दूसरा स्केच है। इस तस्वीर को मैंने ऑनलाइन खोजा है और अपनी लिस्ट में शामिल कर लिया है।'

4 of 5
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनल इससे पहले मदर्स डे पर भी एक स्केच बना चुकी हैं जिसे उन्होंने दुनिया की सभी माताओं को समर्पित किया था। उस स्केच में उन्होंने एक गर्भवती महिला को दर्शाया था जो अपने पेट की ओर निहारती हुई प्रतीत होती है। सोनल का करियर हिंदी सिनेमा में ज्यादा सफल नहीं रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनल ने वर्ष 2008 में आई कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म 'जन्नत' से इमरान हाशमी के साथ हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की है। फिल्म में शानदार काम करने के लिए सोनल को बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। उसके बाद उन्होंने तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। 

पढ़ें: सोशल मीडिया पर जायरा वसीम की फिर हुई वापसी, अभिनेत्री ने ट्विटर छोड़ने की वजह पर कहा- 'मैं भी इंसान हूं...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें