फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'यही जीवन है'

Wed, 02 Apr 2025 04:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे पति जहीर इकबाल, दोस्त व अभिनेत्री हुमा कुरैशी और कुछ अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर कीं पार्टी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल यारों के यार हैं। वे अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आते हैं। आज बुधवार को सोनाक्षी ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने करीबी दोस्तों के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें दरअसल, सोनाक्षी की दोस्त सलवीन कौर की बर्थडे पार्टी की हैं। इसके साथ सोनाक्षी ने शानदार कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Richa Chadha: कांचा गाचीबोवली मामले को लेकर ऋचा चड्ढा ने राहुल गांधी को घेरा, बोलीं- ‘बहुत हुई मोहब्बत’

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर कीं पार्टी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
लिखा- 'प्यार करने वाले लोगों से घिरे रहिए'
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें सभी भरपूर मस्ती करते दिख रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'अपने आसपास ऐसे लोगों का घेरा बनाकर रखिए जो आपको प्यार करते हों और जो आपको खुश रखें। यही जीवन है'! आगे उन्होंने सलवीन कौर को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, 'हैप्पी अप्रैल फूल सलवीन, हमारा मतलब है कि जन्मदिन मुबारक हो'।
 

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर कीं पार्टी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी पर भड़कीं हुमा
सोनाक्षी के इस पोस्ट पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। इसके अलावा सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं। हुमा कुरैशी ने हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। इसके अलावा लिखा है, 'आई वॉन्ट टू किल यू'। इस पर सोनाक्षी ने रिप्लाई करते हुए लाफिंग इमोजी पोस्ट किए हैं। बता दें कि सोनाक्षी और हुमा ने 'डबल एक्स एल' में साथ स्क्रीन शेयर की है। 

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर कीं पार्टी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी ने मनाई पहली ईद
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में ईद का त्योहार भी धूमधाम से मनाया। जहीर इकबाल से शादी के बाद अभिनेत्री की यह पहली ईद पड़ी। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का फ्लॉवर प्रिंट सूट पहना। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी बीते वर्ष जून में हुई। 

यह खबर भी पढ़ें:
L2: Empuraan: गुजरात दंगों पर बनी है फिल्म 'एम्पुरान'; कट के बावजूद संघ ने निर्माताओं से पूछे कई सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें