फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smile Please: सोनाक्षी गोवा में शूटिंग करने रवाना, अंगीरा का अतरंगी लुक और फैशन गोल्स संजना सांघी के

Thu, 07 Jan 2021 07:44 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
संजना सांघी, सोनाक्षी सिन्हा और अंगीरा धर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छुट्टियां मनाने के लिए हिंदी सिनेमा के कलाकारों की फेवरिट लोकेशन अगर मालदीव बन चुकी है तो शूटिंग के लिए मुंबई के कलाकारों की फेवरिट लोकेशन गोआ बनती नजर आ रही है। शूटिंग राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड आदि जगहों पर भी नए साल में शुरू हो चुकी है। लेकिन गोवा, तो बस गोवा है। गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एयरपोर्ट पर दिखीं, गोवा के लिए उड़ान पकड़ने की तैयारी में।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा गोवा में अपनी पहली वेब सीरीज ‘फालेन’ की शूटिंग करने पहुंच रही हैं। रीमा कागती के निर्देशन में बनने जा रही इस वेब सीरीज के निर्माता ‘मिर्जापुर’ बनाने वाले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं। सोनाक्षी फिलहाल इस सीरीज के बारे में कुछ भी बात करने को तैयार नहीं है। बताया गया कि उन पर ओटीटी की तरफ से ये बंदिश लगी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
अंगीरा धर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई में सितारों की चहल पहल इन दिनों खूब दिख रही है। कोरोना महामारी से बचाव के तरीके करते हुए फिल्मी सितारे सड़कों पर चहलकदमी करते भी खूब दिखने लगे हैं और सुबह शाम की सैर करने भी ये सितारे अब खुले में निकल ही आते हैं। फिल्म अभिनेत्री अंगीरा धर भी ऐसे ही चहलकदमी करते ‘अमर उजाला’ के कैमरे में कैद हो गईं।

4 of 5
अंगीरा धर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिर्फ दो ही फिल्मों ‘कमांडो 3’ और ‘लव पर स्क्वॉयर फुट’ से अपनी पहचान कमा लेने वाली अंगीरा अब अजय देवगन, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘मे डे’ में काम कर रही हैं। फिल्म में उनका खास किरदार बताया जा रहा है और अपने इस किरदार के हिसाब से उन्होंने खुद को इन दिनों खूब ढाला हुआ है। पिंक शॉर्ट्स, ब्लैक जैकेट और गॉगल्स में वह कहर ही ढा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजना सांघी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ पिछली फिल्म ‘दिल बेचारा’ में दिखीं अभिनेत्री संजना सांघी भी मुंबई लौट चुकी हैं। नए साल की छुट्टियां मनाने बाहर गई संजना इन दिनों मुंबई में खूब फैशन गोल्स सेट करते भी दिख जाती हैं। वह ज्यादा बातें तो इन दिनों नहीं करतीं लेकिन उनकी अगली फिल्म ‘ओम’ की चर्चा इन दिनों इंडस्ट्री में खूब हो रही है। इस फिल्म में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें