फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ को Kiss करने पर सोना महापात्रा ने चैनल को लताड़ा, विशाल ददलानी पर भी दागे सवाल

Fri, 29 Nov 2019 06:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sona Mohapatra - फोटो : Social Media
इंडियन आइडल के 11वें सीजन से बीते दिनों म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक को जज के तौर पर हटा दिया गया। गायिका सोना महापात्रा ने मीटू अभियान के तहत अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। वह लगातार अनु मलिक के शो में जज बनाए जाने का विरोध कर रही थीं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर सोना महापात्रा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने एक टीवी चैनल को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
sona mohapatra
सोना महापात्रा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सोनी टीवी पर गलत तरह से प्रचार करने का आरोप लगाया है। सोना ने लिखा, 'अनु मलिक को जज बनाना एक प्लानिंग थी। चैनल अपनी बदनामी से सबका ध्यान खींचना चाहता था। ये उनकी मॉर्केटिंग का हिस्सा था, जिसमें एक कंटस्टेंट को शो में लाकर महिला जज (नेहा कक्कड़) को Kiss करना और उसकी क्लिप को एडिट कर उसे प्रचारित करना शामिल था। कमर्शियल फायदे और प्रमोशन के लिए यौन उत्पीड़न के विषय को इस्तेमाल करना घृणित है।'
विज्ञापन

3 of 5
विशाल ददलानी
सोना ने आगे लिखा है, 'मुझे पूरा विश्वास है कि सोनी टीवी की टीम ने आंखों पर चश्मा चढ़ाकर, प्रमोशन का फायदा लेते हुए अपने शौक के लिए मजाक बनाया है। इसके साथ ही सोना ने इंडियन आइडल के जज विशाल ददलानी से पूछा है कि क्या वह इस बेवकूफी का हिस्सा बने रहेंगे या शो क्विट कर देंगे? उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चीजें करने से ज्यादा जरूरी पैसे नहीं हो सकते।'

4 of 5
sona mohapatra - फोटो : social media
इससे पहले इंडियन आइडल से अनु मलिक के हटने पर सोना मोहापात्रा ने अपनी खुशी जाहिर की थी। अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार इंडियन आइडल से अनु मलिक के हटने पर सोना मोहापात्रा ने इसे अपनी 'सांकेतिक जीत' बताई थी। उन्होंने कहा-  टयह अच्छी खबर है। सोनी टीवी ने यह फैसला लेने में थोड़ी देरी दिखाई, लेकिन मैं काफी खुश हूं कि आखिरकार उन्हें शो से हटाया गया। यह पूरे देश की लड़ाई थी। कई ऐसे लोग थे जो इस इंसान (अनु मलिक) को राष्ट्रीय टेलीविजन पर नहीं देखना चाहते थे, क्योंकि ये गलत लोगों को गलत संदेश दे रहा था कि वे भी ऐसा कर के बच सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SONA MOHAPATRA
सोना ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं निष्पक्षता और न्याय के लिए लड़ रही थी। अब ये जानकर मुझे लगता है कि यह उन सभी महिलाओं की भी, जिनके साथ उन्होंने गलत व्यवहार किया। हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, यह शुरू हुई है। हम चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं।'

Bigg Boss को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, ये खास दोस्त करेगा होस्ट!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें