Sona, Anu and Neha Bhasin
- फोटो : file photo
बीते दिनों मशहूर गायिका नेहा भसीन ने ट्विटर पर सोना मोहपात्रा के कमेंट पर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में नेहा भसीन ने अनु से जुड़ी आपबीती बताई। नेहा के इसी ट्वीट पर सोना मोहपात्रा ने ट्वीट किया और एक लंबा पोस्ट लिखा। सोना मोहपात्रा ने लिखा- 'डियर मीडिया, सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल, नेहा भसीन जब 21 साल की थीं तो अनु मलिक ने उनके साथ यह सब किया। श्वेता पंडित जब 15 साल की थीं तो अनु मलिक ने उन्हें किस करने की कोशिश की। अनु के पारिवारिक डॉक्टर की बेटी जब 14 साल की थी तो अनु ने उसके साथ ऐसा ही किया।'