फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falguni Pathak-Neha Kakkar: नेहा-फाल्गुनी की लड़ाई के बीच कूदी सोना महापात्रा, लिखा- प्रिय भारत, ऐसे रीमिक्स...

Mon, 26 Sep 2022 01:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फाल्गुनी, सोना और नेहा - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ के बीच चल रही बहस के बीच सोना महापात्रा का बयान सामने आया है। गायिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए 'म्यूजिक लेबल और बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं' तंज कसा है। इतना ही नहीं सोना महापात्रा ने यह तक कह डाला कि गायिका नेहा कक्कड़ को 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमिक्स गाने पर जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए सोना ने लिखा, "मुझे लगता है कि म्यूजिक लेबल और बॉलीवुड फिल्म निर्माता शॉर्ट-कट के जरिए क्रिएटिव कम्युनिटी और क्रिएटर्स को मार रहे हैं; रीमेक्स को, फाल्गुनी पाठक के हिट गाने के रीमिक्स पर आ रही सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही , प्रिय इंडिया, ऐसे रीमिक्स के खिलाफ हर बार ऐसे ही खड़े होइएगा।" Falguni Pathak: नेहा कक्कड़ के रीमेक को सुन ऐसी हो गई थी फाल्गुनी पाठक की हालत, बोलीं-
 
विज्ञापन

3 of 4
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ - फोटो : Social Media
फाल्गुनी पाठक उन सभी पोस्ट को री-शेयर कर रही हैं, जिसमें प्रशंसक नेहा कक्कड़ के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, नेहा, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर स्वयं को "भगवान की सबसे धन्य संतान" बता रही हैं। दोनों के रिएक्शन के बीच सोनी टीवी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें नेहा और फाल्गुनी एकसाथ नजर आ रहे हैं। Falguni Pathak-Neha Kakkar: इंस्टा फाइट के बीच एकसाथ नजर आईं नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक, जमकर खेला डांडिया
विज्ञापन

4 of 4
नेहा कक्कड़ - फोटो : insta
बता दें कि यह इंडियन आइडल सीजन 13 का एक प्रोमो वीडियो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के साथ नेहा कक्कड़, फाल्गुनी पाठक, हिमेश रेशमिया, आदित्य नारायण भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ कहती हैं कि बहुत ही अच्छा दिन है आज थियेटर राउंड की शुरुआत हम माता रानी का नाम लेकर करते हैं। हमारे बीच आज लीजेंड्री फाल्गुनी पाठक मैम आई हैं। इसके बाद फाल्गुनी पाठक गरबा गीत गाने लगती हैं और सभी लोग डांडिया डांस करने लगते हैं। अब इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'इनके सामने नेहा कक्कड़ कुछ नहीं हैं'। एक ने लिखा है- 'गाने को फेमस करने के लिए क्या करते हैं ये लोग'।  ट्रोलिंग के बीच नेहा कक्कड़ ने 'मैंने पायल है छनकाई' लिखकर पोस्ट कीं हॉट फोटोज, लोग बोले- तू गाने बर्बाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें