निजी न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तार पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और उनकी गिरफ्तारी को गलत बताया। अब मशहूर गायिका सोना मोहापात्रा ने भी अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।