Sona Mohapatra
हिंदी भाषा की जारी बहस पर टिप्पणी करते हुए सोना ने कहा कि, "मैं एक बात कह सकती हूं, कि मैंने आरआरआर और पुष्पा देखी है और इसे देखने के बाद मैं एक भी बात कह सकती हूं, सलाम! प्रयास, कला निर्देशन, कास्टिंग सभी शानदार थी। उन्हें अपनी संस्कृति को अपनाते हुए देखना बहुत अच्छा था।" उन्होंने आगे कहा कि "हमारे पास बॉलीवुड में कुछ अविश्वसनीय सितारे हैं, लेकिन यहां ऐसे कलाकार भी हैं, जो मुश्किल से हिंदी बोल सकते हैं और यह शर्म की बात है क्योंकि एक हिंदी फिल्म स्टार के रूप में भाषा में धाराप्रवाह होना चाहिए। साउथ की फिल्मों में भारतीय सौंदर्यशास्त्र काफी दमदार हैं।"